देशबड़ी खबरविदेश

भारत-सेशेल्स दोस्ती के 50 साल: PM मोदी को मिला ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च राष्ट्रपति सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से नवाजा गया है। यह पहली बार है जब सेशेल्स ने किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को यह सम्मान दिया है।

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पैट्रिक हरमिनी ने यह सम्मान पीएम मोदी को प्रदान किया। सम्मान स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने इसे भारत के 1.4 अरब लोगों और जलवायु परिवर्तन से जूझ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “हम हिंद महासागर को मौकों का महासागर बनाएंगे।”

मुख्य उपलब्धियां:

  • भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष लोगो लॉन्च।
  • 175 मिलियन डॉलर के आर्थिक पैकेज की समीक्षा।
  • डिजिटल पेमेंट, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, कृषि और समुद्री सुरक्षा सहित कई MoUs पर हस्ताक्षर।
  • डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) में भारत का अनुभव साझा करने का ऐलान।

Related Articles

Back to top button