उत्तर प्रदेश

कौशांबी में LPG टैंकर हादसा: डिवाइडर से टकराते ही टैंकर में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति जिंदा जला

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार सुबह कोखराज टोल प्लाजा के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। LPG गैस से भरा टैंकर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में तुरंत आग लग गई और चारों ओर काला धुआं फैल गया।

चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड को इसे बुझाने में करीब चार घंटे लग गए।

टैंकर के केबिन में दो लोग सवार थे। एक व्यक्ति किसी तरह कूदकर बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया। दूसरा व्यक्ति केबिन में फंस गया और जिंदा जल गया। आग पर काबू पाने के बाद टैंकर के अंदर से एक व्यक्ति का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक टैंकर ड्राइवर था।

Related Articles

Back to top button