
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में खाली पड़े करीब 60 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज होने वाली है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन रिक्त पदों की पूरी सूची उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दी है। आयोग अब भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर चुका है।
विभाग के अनुसार, इन 60 हजार रिक्त पदों में से 11,508 पद नगर क्षेत्र के विद्यालयों में खाली हैं। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती से स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
आयोग जल्द ही इस भर्ती की विस्तृत अधिसूचना जारी कर सकता है।



