
मौसम के बदले मिजाज ने उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में एक बड़ा हादसा कर दिया। फिल्म सिटी इलाके में बुधवार को अचानक आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ उखड़कर सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों पर गिर गया।
इस हादसे में कई वाहनों की छतें बुरी तरह पिचक गईं और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धूल भरी आंधी और पेड़ गिरने का पूरा मंजर साफ दिख रहा है।
हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो गनीमत रही। हादसे के बाद फिल्म सिटी रोड पर यातायात प्रभावित रहा और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि मानसून सीजन को देखते हुए सड़क किनारे लगे सभी पुराने और कमजोर पेड़ों की तत्काल जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।




