उत्तर प्रदेशहापुड़

हापुड़ में RLD में भारी बवाल: जिला अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मारपीट की नौबत

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में अंदरूनी कलह एक बार फिर सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। हापुड़ के रेलवे रोड स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र में पार्टी की आधिकारिक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार विवाद हो गया।

बैठक की कार्यवाही चल रही थी कि सांगठनिक मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई। यह पूरा हंगामा RLD जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ, जिससे पार्टी के अनुशासन पर सवाल उठ गए हैं।

मौके पर मौजूद अन्य नेताओं ने किसी तरह हंगामे को शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में RLD की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई है।

Related Articles

Back to top button