
पंजाब के नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने पूरे राज्य के 1,977 वार्डों में से 958 पर जीत दर्ज की है।
AAP ने 8 नगर निगमों में से 5 (मोहाली, बरनाला, बटाला, मोगा और बठिंडा) पर कब्जा जमाया। कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम पर 31 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा ने अबोहर पर कब्जा किया और पठानकोट में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस जीत को 2027 विधानसभा चुनावों का पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि जनता ने AAP सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने भाजपा को ‘ED पार्टी’ करार देते हुए विपक्ष पर तंज कसा।



