उत्तर प्रदेशलखनऊ

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट, लखनऊ पुलिस की सूझबूझ से युवक की जान बची

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट डालकर ‘12 बजे ट्रेन से कटकर जान देने’ की बात लिखी थी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही पुलिस को सूचना मिली। लखनऊ पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय टीम ने तुरंत युवक की लोकेशन ट्रैक की और ठीक समय पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक तनाव में था। पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने दोबारा ऐसा कदम न उठाने का भरोसा दिया।

पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के आरोप में 2 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button