
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान को अब्राहम समझौते (Abraham Accords) में शामिल होने और इजरायल को मान्यता देने का प्रस्ताव दिए जाने पर पाकिस्तान ने सख्त रुख अपनाया है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्पष्ट कहा कि इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने वाला कोई भी समझौता पाकिस्तान की मौलिक विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिन पर एक दिन भी भरोसा नहीं किया जा सकता?”
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान 78 वर्षों से इजरायल को मान्यता नहीं दे रहा है और इसके पासपोर्ट में भी इजरायल का नाम नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह नीति कभी नहीं बदलेगी।
ट्रंप ने हाल ही में इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने को ईरान के साथ शांति समझौते से जोड़कर कई मुस्लिम देशों से अपील की थी, लेकिन पाकिस्तान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।



