
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और सुधारों को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा, “सद, उन्होंने अभी तक सबक नहीं सीखा। हमने कमेटी बनाई थी।”
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2026 (लगभग 23 लाख उम्मीदवार) से जुड़ी याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए NTA और संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के अंदर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मॉनिटरिंग कमेटी की स्थिति और पहले दिए गए सुधारों के पालन पर रिपोर्ट मांगी है।
अदालत ने कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और सभी पक्षों को सार्वजनिक बयानबाजी से बचना चाहिए। याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील तन्वी दुबे ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की।



