देशबड़ी खबर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी, 15 दिन में 7.5 रुपये महंगे हुए ईंधन

केंद्र सरकार के तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल कर दिया है। पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। यह पिछले दो हफ्तों में चौथी बढ़ोतरी है, जिससे ईंधन अब तक कुल 7.5 रुपये महंगा हो चुका है।

दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी इसी अनुपात में दाम बढ़े हैं।

तेल कंपनियों का कहना है कि बढ़ते वैश्विक कच्चे तेल के दाम और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण यह कदम उठाना पड़ा। विश्लेषकों ने चेतावाया है कि लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतें परिवहन और लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ाएंगी, जिससे जरूरी वस्तुओं और खाद्य पदार्थों की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button