देश

कॉकरोच जनता पार्टी को नेशनल सिक्योरिटी थ्रेट बताकर X अकाउंट ब्लॉक, महुआ मोइत्रा बोलीं- ‘फासीवाद, लोकतंत्र नहीं’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के X अकाउंट को भारत में ब्लॉक करने पर विवाद बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट के आधार पर अकाउंट को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के लिए खतरा बताते हुए X को निर्देश दिया। इस कार्रवाई के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A का इस्तेमाल किया गया।

त्रिणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने इस कदम की तीखी आलोचना करते हुए लिखा, “फासीवाद, लोकतंत्र नहीं। हमारी सरकार इस देश की युवा पीढ़ी से इतनी डर गई है कि एक ऑनलाइन व्यंग्यात्मक आंदोलन भी बर्दाश्त नहीं कर पा रही।”

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब मगरमच्छों और कॉकरोच के बीच जंग हो रही हो, तो मैं गर्व से कॉकरोच जनता पार्टी के साथ खड़ा हूं।”

Related Articles

Back to top button