अलीगढ़उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव के पास एक खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खोने लगा। पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को खाली खेत में सफलतापूर्वक उतार लिया गया। इस घटना में पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार के जान-माल की हानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है और हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button