
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। मन फाटक इलाके में एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और एक डिब्बे में भयंकर आग लग गई।
ट्रेन कैंट स्टेशन की ओर आ रही थी, जब रेलवे ट्रैक के पास यह ब्लास्ट हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।
राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल हताहतों की आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं की गई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



