
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान भारत ने प्रेस की स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर डच प्रधानमंत्री रॉब जेटन की चिंता को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।
विदेश मंत्रालय के पश्चिमी सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा कि भारत के लोकतंत्र और सामाजिक ढांचे को लेकर ऐसी आलोचनाएं अक्सर समझ की कमी के कारण होती हैं।
सिबी जॉर्ज ने भारत को 5,000 वर्ष पुरानी सभ्यता, 1.4 अरब आबादी वाला विविधतापूर्ण देश बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में एकमात्र भारत है जहां हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख — चार धर्मों की उत्पत्ति हुई। साथ ही ईसाई और इस्लाम भी सदियों से यहां फल-फूल रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आजादी के समय अल्पसंख्यक आबादी 11% थी, जो अब 20% से अधिक हो गई है। हाल ही में हुए चुनावों में 90% से ज्यादा मतदान हुआ, जो भारत के मजबूत लोकतंत्र को दिखाता है।



