
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के बाद ईरान पर नए सैन्य हमलों की तैयारी तेज हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ऑपरेशन एपिक फ्यूरी 2.0 शुरू करने की योजना बना रहा है।
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ईरान युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के मुद्दे पर चर्चा की। अमेरिका का मुख्य मकसद ईरान को परमाणु हथियार न बनाने देने और हॉर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खुलवाना है। ट्रंप ईरान के शांति प्रस्तावों को खारिज कर चुके हैं।
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी 2.0 की तैयारी
पेंटागन नए हमलों की योजना बना रहा है। इसमें ईरानी सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे पर और तेज हमले, खास ऑपरेशंस फोर्स की भूमिका या खार्ग द्वीप पर कब्जे जैसे विकल्प शामिल हैं। अमेरिका और इजराइल इस दिशा में तेजी से तैयारी कर रहे हैं।
ट्रंप पर मिडटर्म चुनाव से पहले राजनीतिक दबाव भी है क्योंकि युद्ध की लोकप्रियता घट रही है और आम अमेरिकियों पर इसका आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
ईरान ने भी चेतावनी दी है कि किसी भी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।



