
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की ऐतिहासिक जीत के 10 दिन बाद आज राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है।
कांग्रेस केरलम कमेटी आज दोपहर विधायक दल (CLP) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, रमेश चेन्नीथला और केसी वेणुगोपाल के नाम सबसे आगे हैं। आज सुबह केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर केरल की स्थिति पर चर्चा की।
वरिष्ठ नेता पीजे कुरियन ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से फैसला ले रही है और हाईकमान हर पक्ष की राय सुन रहा है।
UDF ने 140 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल कर 10 साल पुरानी LDF सरकार का अंत किया है। अब सबकी नजरें कांग्रेस के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।


