
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राजस्थान से राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को गुरुग्राम के एक प्रमुख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, 79 वर्षीय सोनिया गांधी का एक माइनर सर्जिकल प्रोसीजर कराया जा रहा है।
सोनिया गांधी हाल के वर्षों में कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर चुकी हैं। इस साल जनवरी में श्वसन संबंधी परेशानी और मार्च में बेचैनी के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।



