देशबड़ी खबर

WFH से सोना तक: तेल संकट में PM मोदी का ‘आर्थिक आत्मरक्षा’ का आह्वान

वैश्विक तेल संकट और आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ‘आर्थिक आत्मरक्षा’ अपनाने की अपील की है। हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देशहित में अब छोटी-छोटी आदतें बदलनी होंगी।

प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि कोविड काल की तरह वर्क फ्रॉम होम (WFH) और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बचत, शादियों में एक साल तक सोना न खरीदने, विदेश यात्राएं टालने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने और स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा, “सीमा पर जान देने के अलावा रोजमर्रा की जिंदगी में जिम्मेदारी से जीना भी देशभक्ति है।”

Related Articles

Back to top button