
आईपीएल मैच के दौरान नकली टिकट बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ के चार युवकों को इकाना स्टेडियम के बाहर गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी टिकट, लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड और टिकट प्रिंटिंग का सामान बरामद हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह सोशल मीडिया से असली टिकटों की तस्वीरें डाउनलोड कर Corel Draw और ChatGPT की मदद से हूबहू नकली टिकट तैयार करता था।
मामला तब सामने आया जब एक शख्स ने 1000 रुपये में नकली टिकट खरीदा और स्टेडियम में एंट्री नहीं मिली। पूछताछ में आरोपी बताए गए कि वे आर्थिक तंगी के कारण इस धंधे में लगे थे। पुलिस आगे जांच कर रही है।



