
तमिलनाडु में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। AIADMK में फूट पड़ती दिख रही है। राज्यसभा सांसद सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाला गुट विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है, लेकिन बहुमत (118) से 10 सीटें कम हैं। ऐसे में शनमुगम गुट के समर्थन से TVK सरकार बनाने की कोशिश कर सकता है।
AIADMK ने कुल 47 सीटें जीती हैं, जबकि DMK को 59 सीटें मिली हैं।



