
पश्चिम बंगाल चुनाव में भवानीपुर सीट पर हार के बाद ममता बनर्जी ने बड़े आरोप लगाए हैं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने फेसबुक पर ममता का फोन कॉल जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि गिनती के आखिरी दौर में उनके एजेंटों को गुंडों ने पीटा और बाहर निकाल दिया।
ममता ने दावा किया कि 16वें राउंड तक वे सुवेंदु अधिकारी से काफी आगे थीं, लेकिन आखिरी राउंड में अचानक सब बदल गया। उन्होंने चुनाव आयोग, सीआरपीएफ और स्थानीय अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।
ममता ने कहा कि उनके एजेंटों को हटाकर विपक्षी एजेंटों को बिठाया गया, EVM बिना सील के ले जाई गईं और गिनती केंद्र में उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने इसे “अनैतिक गंदा खेल” बताया और कहा कि सबूत के साथ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
सुवेंदु अधिकारी ने ममता को 15,105 वोटों से हराया।



