विदेश

ईरानी हमलों से अमेरिका को भारी नुकसान, 16 सैन्य बेस प्रभावित, E-3 विमान भी नष्ट

ईरान और अमेरिका के बीच चले सैन्य संघर्ष में ईरानी हमलों से अमेरिकी सेना को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, आठ देशों में फैले कम से कम 16 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

इन हमलों में सऊदी अरब स्थित अमेरिकी E-3 सेंट्री सर्विलांस विमान पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा कुवैत, बहरीन, कतर, जॉर्डन और इराक के कई महत्वपूर्ण बेस, रडार सिस्टम और संचार उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए।

विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें चीन से मिली सैटेलाइट मदद का भी जिक्र है। इस घटना से मध्य पूर्व में सैन्य संतुलन बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button