उत्तर प्रदेश

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर श्रमिकों का हंगामा, पुलिस से भिड़ंत और गाड़ियां फूंकी

नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों ने भारी प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और कंपनी के बाहर तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए श्रमिकों ने पुलिस की गाड़ी पलट दी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

इस घटना से नोएडा में भारी ट्रैफिक जाम हो गया और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी प्रशासन और पुलिस ने कहा है कि वे जल्द ही समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button