विदेश

ईरानी स्पीकर ने मिनाब के शहीद बच्चों की तस्वीरें लेकर पहुंचे इस्लामाबाद: वार्ता से पहले भावुक माहौल

ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचे। विमान में उन्होंने एक भावुक संदेश दिया — खाली सीटों पर मिनाब स्कूल हमले में शहीद हुए बच्चों की तस्वीरें, खून से सने बैग और जूते रखे गए।

गालिबाफ ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा — “मेरे इस उड़ान के साथी, मिनाब168”।

28 फरवरी 2026 को मिनाब की शाजरा तय्येबा प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले में 168 से ज्यादा बच्चे (ज्यादातर लड़कियां) और स्टाफ मारे गए थे। गालिबाफ ने इन्हें अपनी यात्रा के साथी बताया।

इस्लामाबाद पहुंचकर गालिबाफ ने सतर्क रुख अपनाते हुए कहा, “हम अच्छे इरादों के साथ बातचीत में आ रहे हैं, लेकिन आमेरिकियों पर भरोसा नहीं है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ पिछले अनुभव हमेशा धोखे और समझौता तोड़ने वाले रहे हैं।

यह भावुक तस्वीर और बयान वार्ता से पहले माहौल को और गंभीर बना रहा है, जहां दोनों पक्ष छह सप्ताह के युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button