
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का अनुमान है कि चीन अगले कुछ हफ्तों में ईरान को नई एयर डिफेंस सिस्टम पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ये शिपमेंट MANPADs (shoulder-fired anti-air missile systems) यानी कंधे से दागे जाने वाले एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम शामिल हो सकते हैं। ये सिस्टम कम उड़ान वाले विमानों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चीन इन हथियारों को तीसरे देशों के रास्ते भेजने की कोशिश कर सकता है ताकि उनकी असली उत्पत्ति छिपाई जा सके।
यह विकास इस्लामाबाद में आज हो रही उच्चस्तरीय अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से ठीक पहले सामने आया है, जिससे पहले से ही नाजुक बातचीत और जटिल हो गई है।
वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व उपराष्ट्रपति JD वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरानी पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अरागची और संसद स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ के नेतृत्व में हो रहा है।
अभी तक अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट, व्हाइट हाउस या चीनी दूतावास की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।



