उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी: एसआईआर के बाद 2 करोड़ नाम कटे, कुल वोटर 13.39 करोड़

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की 166 दिन लंबी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।

इसके अनुसार प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता रह गए हैं। एसआईआर से पहले 27 अक्टूबर 2025 को फ्रीज सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे। इस प्रक्रिया में करीब 2.05 करोड़ नाम कट गए।

अंतिम सूची में 54.54 प्रतिशत पुरुष और 45.46 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 है। तृतीय लिंग के मतदाता 4 हजार 206 हैं। 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 17 लाख 63 हजार 360 है।

6 जनवरी 2026 को जारी मसौदा सूची के मुकाबले अंतिम सूची में 84 लाख 28 हजार 767 नए मतदाता बढ़े हैं। जिनके नाम छूट गए हैं, वे फॉर्म-6 भरकर शामिल हो सकते हैं।

प्रयागराज में सबसे ज्यादा 3 लाख 29 हजार 421 मतदाता बढ़े। इसके बाद लखनऊ (2 लाख 85 हजार 961), बरेली (2 लाख 57 हजार 920), गाजियाबाद (2 लाख 43 हजार 666) और जौनपुर (2 लाख 37 हजार 590) में वृद्धि हुई।

Related Articles

Back to top button