उत्तर प्रदेशदेशवाराणसी

वाराणसी में कोडिन कफ सिरप तस्करी मामले में फरार आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कार्नर नोटिस

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में कोडिन कफ सिरप की बड़ी तस्करी के मामले में फरार आरोपी शुभम जायसवाल पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिकंजा कसा गया है। इंटरपोल ने आरोपी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है।

19 नवंबर 2025 को रोहनिया पुलिस ने भारी मात्रा में कोडिन कफ सिरप बरामद किया था। इस मामले में 12 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल कर दिया था। आरोपी शुभम जायसवाल (वाराणसी के आदमपुर का निवासी) फिलहाल दुबई (UAE) में फरार चल रहा है।

पुलिस ने सीबीआई की मदद से इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी करवाया है। इस नोटिस के तहत विदेश में कहीं भी आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकेगा और उसे भारत प्रत्यर्पित कर न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

यह कार्रवाई भारतीय पुलिस की तत्परता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का अच्छा उदाहरण है। पुलिस का कहना है कि अपराधी चाहे कहीं भी छिपे, उसे सजा जरूर मिलेगी। शुभम जायसवाल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

Related Articles

Back to top button