देशविदेश

संयुक्त राष्ट्र में भारत की बड़ी सफलता: ECOSOC के चार महत्वपूर्ण निकायों में चुना गया निर्विरोध, प्रीति सरन को मिली दोबारा जिम्मेदारी

भारत को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) से जुड़े चार प्रमुख निकायों में निर्विरोध चुनाव जीत हासिल हुई है। साथ ही, वरिष्ठ भारतीय राजनयिक प्रीति सरन को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों की समिति (CESCR) में दूसरा कार्यकाल मिल गया है।

ये सभी चुनाव सर्वसम्मति से हुए, जो वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और विश्वास को साफ दर्शाता है। भारत अब सतत विकास, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, गैर-सरकारी संगठनों और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

विदेश मंत्रालय और भारत के स्थायी मिशन ने इस सफलता पर खुशी जताई है। प्रीति सरन पहले भी CESCR की चेयरपर्सन रह चुकी हैं और उनका पुनः चुनाव भारत की मानवाधिकार और विकास संबंधी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Related Articles

Back to top button