
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और NCR में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार को तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया, जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन शुक्रवार से राहत की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
अगले एक हफ्ते का पूर्वानुमान:
- 4 से 5 अप्रैल तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना।
- 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा।
- 7 और 8 अप्रैल को फिर बारिश हो सकती है।
इस दौरान तापमान में गिरावट आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।



