देश

बंगाल हॉस्टेज विवाद: AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार, बताया गया ‘मास्टरमाइंड’

पश्चिम बंगाल के मालदा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अधिकारियों को नौ घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के मामले में AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें बागडोगरा एयरपोर्ट से पकड़ा, जब वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहे थे।

मोफक्करुल इस्लाम, जो पेशे से वकील हैं और 2021 में उत्तर दिनाजपुर की इतहार सीट से AIMIM उम्मीदवार थे, इस घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं।

क्या हुआ था?
बुधवार को कालियाचक-2 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के बाहर बड़े प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सात न्यायिक अधिकारियों (जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं) को घेर लिया और नौ घंटे तक बंधक रखा। एक अधिकारी के पांच वर्षीय बच्चे को भी ऑफिस के अंदर रखा गया था। आखिरकार आधी रात के करीब पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को ‘क्रिमिनल फेलियर’ बताया। चीफ जस्टिस एस. कांत ने कहा कि बंगाल सबसे ज्यादा polarised राज्य बन गया है। कोर्ट ने घटना की जांच CBI या NIA को सौंपने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button