देशमनोरंजन

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- पूरे देश के लिए की प्रार्थना

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बांग्ला’ की रिलीज से पहले बुधवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा की। उनके साथ उनकी सास और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भी मौजूद रहीं।

पूजा के बाद अक्षय कुमार ने कहा, “यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैंने सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे देश और अपने परिवार के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना की कि हमारा देश हमेशा आगे बढ़े और तरक्की करे।”

महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां प्रतिदिन भस्म आरती का विशेष महत्व है।

फिल्म ‘भूत बांग्ला’ के बारे में
अक्षय कुमार 14 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता, असरानी और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अप्रैल में थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button