
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ चल रहा सैन्य अभियान दो से तीन हफ्ते में समाप्त कर दिया जाएगा।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, “हम बहुत जल्द निकल जाएंगे… शायद दो हफ्ते में, या तीन हफ्ते में।” उन्होंने साफ कहा कि ईरान के साथ कोई डिप्लोमैटिक समझौता जरूरी नहीं है।
ट्रंप ने कहा, “ईरान को मेरे साथ कोई डील करने की जरूरत नहीं है। जब हम उन्हें स्टोन एज में पहुंचा देंगे और उन्हें परमाणु हथियार बनाने की क्षमता नहीं रहेगी, तब हम चले जाएंगे।”
व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप बुधवार रात 9 बजे (भारतीय समय गुरुवार सुबह 6:30 बजे) राष्ट्र को संबोधित करेंगे और ईरान पर महत्वपूर्ण अपडेट देंगे।


