विदेश

इस्फहान में अमेरिकी हमला: 1000 किलो बंकर बस्टर बमों से तबाही, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

ईरान के इस्फहान शहर में अमेरिका ने भारी हमला किया है। अमेरिकी सेना ने 1000 किलो वजन वाले बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल करते हुए एक अहम गोला-बारूद सुविधा को निशाना बनाया। इस्फहान ईरान का महत्वपूर्ण सैन्य केंद्र है और उसके परमाणु कार्यक्रम से भी जुड़ा हुआ माना जाता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का वीडियो शेयर किया, जिसमें रात के आसमान में लगातार धमाके और आग की लपटें दिख रही हैं।

ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का संकेत दिया था, लेकिन इस हमले से तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button