मनोरंजन

धुरंधर 2 का जलवा जारी: 12वें दिन भी 25.30 करोड़ की कमाई, तोड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के 12वें दिन सोमवार को फिल्म ने 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 872.17 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 1392.23 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ (1354.84 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।

देश में यह फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पार कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button