
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान के माध्यम से ईरान के साथ चल रही अप्रत्यक्ष बातचीत में अच्छी प्रगति हो रही है।
ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 20 पाकिस्तानी झंडे वाले तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है, जिसे उन्होंने “सम्मान का संकेत” बताया। उन्होंने कहा, “आज हमने ईरान के साथ बहुत अच्छी बातचीत की है और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रगति हुई है।”
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ने अब तक ईरान के 13,000 लक्ष्यों पर हमला किया है और अभी करीब 3,000 लक्ष्य बाकी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है।
वहीं ईरान की ओर से कार्यवाहक रक्षा मंत्री ने अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।




