विदेश

ट्रंप का विवादित बयान: बोले- अमेरिका कर सकता है ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा, तेल हथियाना है हमारा लक्ष्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बड़ा और विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है।

ट्रंप ने कहा, “शायद हम खार्ग द्वीप ले लें, शायद नहीं… हमारे पास कई विकल्प हैं।” उन्होंने खुलकर कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरी सबसे पसंदीदा चीज ईरान का तेल लेना है।”

खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित है और ईरान के लगभग 90% तेल निर्यात का मुख्य केंद्र है। इस पर कब्जा करने से वैश्विक तेल बाजार पर गहरा असर पड़ सकता है।

ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब अमेरिका और इजराइल ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है और समझौता हो सकता है।

Related Articles

Back to top button