देशबड़ी खबर

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की 10 रुपये की कटौती

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती कर दी है। अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल पर यह 10 रुपये से घटकर शून्य कर दी गई है।

सरकार का यह फैसला वैश्विक तेल संकट और युद्ध की स्थिति के बीच आया है। कटौती मुख्य रूप से तेल कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए की गई है। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें फिलहाल जस की तस बनी हुई हैं, इसलिए आम उपभोक्ताओं को अभी कोई सीधी राहत नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button