
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को राम नवमी समारोह के लिए पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य भर में लगभग 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हथियार ले जाना भी प्रतिबंधित है और जुलूस में शामिल होने वालों की संख्या 500 तक सीमित कर दी गई है।
एक अधिकारी ने बताया राज्य भर में लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा, और 500 से अधिक प्रतिभागियों वाले किसी भी जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा, “यदि कोई जुलूस निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करता है, तो उसे तुरंत रोक दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राज्य सचिवालय नबन्ना में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, एडीजी और सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया। अधिकारियों के अनुसार, राम नवमी के जुलूस 26 से 29 मार्च के बीच पूरे राज्य में निकलने की संभावना है, जिनमें से सबसे अधिक रैलियां गुरुवार को होने की उम्मीद है।



