देश

दिल्ली पुलिस ने पायरेटेड किताबों के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़ किया, आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटिंग मशीनें जब्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंटर-स्टेट सेल ने पेंगुइन रैंडम हाउस की पायरेटेड किताबों की गैरकानूनी छपाई और बिक्री के रैकेट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ज्वाला प्रसाद के रूप में हुई है।

14 मार्च को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोहिणी के सेक्टर-16 में छापेमारी की। इस दौरान 8,593 पायरेटेड किताबें बरामद की गईं। आगे की छापेमारी में और 11,544 किताबें जब्त की गईं, जिससे कुल संख्या 20,137 से ज्यादा हो गई।

पुलिस ने आनंद पर्वत इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्रेस से दो प्रिंटिंग मशीनें, चार नेगेटिव और बारह प्रिंटिंग प्लेटें भी जब्त की हैं। आरोपी ने शुरुआत में जांच को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ में उसकी संलिप्तता साबित हो गई।

पुलिस अब इस पायरेसी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button