
‘धुरंधर’ में शानदार परफॉर्मेंस के बाद अर्जुन रामपाल अब हंसल मेहता की नई वेब सीरीज ‘बिलियनेयर’ में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट कर रहे हैं। कहानी अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखी है, जबकि प्रोड्यूसर प्रभलीन संधू हैं।
अर्जुन रामपाल ने अपने एक्साइटमेंट को शेयर करते हुए कहा, “ऐसा रोल रोज नहीं मिलता। हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है। मैं जल्द ही तैयारी शुरू कर रहा हूँ और अपने किरदार को पूरी गहराई से समझूंगा।”
Amazon MX Player के कंटेंट हेड अमोघ दुसाद ने बताया कि ‘बिलियनेयर’ महत्वाकांक्षा, पावर और सफलता की कीमत पर आधारित कहानी है। अर्जुन रामपाल इस किरदार में गंभीरता और एनर्जी दोनों लाएंगे।
सीरीज की कहानी को अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। Amazon MX Player इस सीरीज को जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर लाने वाला है।



