उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मौसम का फिर बदलाव: 26 मार्च से बादल, गरज और हल्की बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाएंगे, गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आज और कल मौसम सामान्य रहेगा
24 और 25 मार्च को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और खुशगवार रहेगा। आसमान में धूप खिली रहेगी और कहीं भी बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है। सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

26 मार्च से बदल जाएगा मौसम
26 मार्च से पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 27 मार्च को पूर्वी यूपी में भी बादल छाएंगे। 28 और 29 मार्च को कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

लखनऊ और नोएडा में मौसम

  • आज (24 मार्च): लखनऊ में हल्के बादल रहेंगे, दोपहर में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 33°C, न्यूनतम 19°C।
  • नोएडा: हल्के बादल, अधिकतम 30°C, न्यूनतम 17°C।
    तीन दिन बाद यहां भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button