
लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
क्रिकेटर रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया गया है। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर (DSP) का पद दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने लोक भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कुल 7 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।



