विदेश

‘रुक जाओ, रुक जाओ, रुक जाओ’: ला गार्डिया एटीसी में अफरा-तफरी, एयर कनाडा प्लेन फायर ट्रक से टकराया

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। एयर कनाडा एक्सप्रेस की CRJ-900 फ्लाइट (जैज एविएशन) रनवे 4 पर उतरते समय एक ग्राउंड वाहन—संभवतः फायर ट्रक—से टकरा गई। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप लगा दिया गया है।

एटीसी टावर का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कंट्रोलर घबराहट में चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं—“स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप! ट्रक 1, रुक जाओ!”। ऑडियो में साफ है कि ट्रक को रनवे क्रॉस करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन प्लेन के आते ही कंट्रोलर ने बार-बार रुकने का आदेश दिया, मगर टक्कर हो गई।

पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क एंड न्यू जर्सी ने बयान जारी कर कहा कि रात करीब 11:40 बजे (स्थानीय समय) यह हादसा हुआ। एफएए ने सभी उड़ानों पर रोक लगा दी और रनवे बंद कर दिया गया। एयर कनाडा के पायलट और को-पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। एनबीसी न्यूज के अनुसार, हादसे में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं।

एटीसी ने तुरंत आसपास की उड़ानों को गो-अराउंड (वापस लौटने) का निर्देश दिया। रनवे बंद होने की पुष्टि के बाद अन्य प्लेन को वैकल्पिक रास्ता बताया गया। जांच जारी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button