विदेश

ईरान तबाह: नेतन्याहू का दावा- युद्ध लोगों के सोच से जल्दी खत्म हो सकता है

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा किया कि अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों से ईरान अब यूरेनियम संवर्धन नहीं कर सकता और बैलिस्टिक मिसाइलें भी नहीं बना सकता। उन्होंने कहा, “हम जीत रहे हैं और ईरान पूरी तरह तबाह हो रहा है।”

नेतन्याहू ने बताया कि पिछले 20 दिनों में ईरान की मिसाइल, ड्रोन और परमाणु क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। वे फैक्टरियां नष्ट की जा रही हैं जो इन हथियारों के पार्ट्स बनाती थीं। हालांकि, उन्होंने इस दावे का कोई ठोस सबूत नहीं दिया।

ट्रंप पर आरोपों को खारिज करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका को युद्ध में कोई नहीं खींच सकता। दोनों देशों की सेनाओं और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय है। उन्होंने ट्रंप की तारीफ की और कहा कि युद्ध “लोगों के सोच से ज्यादा तेजी से खत्म” हो सकता है।

ईरान के शासन में दरार की ओर इशारा करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि नेतृत्व में तनाव है और कौन सत्ता संभाल रहा है, यह स्पष्ट नहीं। उन्होंने जमीन पर कार्रवाई की संभावना जताई, लेकिन विस्तार नहीं दिया। ईरानी लोगों से अपील की कि वे खुद उठ खड़े हों।

नेतन्याहू ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को इजरायल का अकेला फैसला बताया और ट्रंप के अनुरोध पर आगे हमले रोकने की बात कही।

Related Articles

Back to top button