देश

नॉर्वे की राजदूत ने पहली बार दिल्ली मेट्रो की सवारी की, वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो; बोलीं- फास्ट, क्लीन और सुपर एफिशिएंट

नॉर्वे की भारत में राजदूत मे-एलिन स्टेनर (May-Elin Stener) ने पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया और इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। उनके X अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरें और छोटा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

राजदूत ने खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से सफर शुरू किया। वीडियो में वे सीढ़ियां उतरती दिख रही हैं और फिर मुड़कर खुशी से थम्स-अप देती हैं। पोस्ट में मेट्रो ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आने, कोच में बैठकर मुस्कुराती हुईं और सफर के दौरान की झलकियां हैं।

कैप्शन में उन्होंने लिखा:
Tried the Delhi Metro for the first time this weekend! Fast, clean & super-efficient. A fantastic way to get around Delhi. Should have done this sooner! Will definitely use it again.”

इस पोस्ट पर भारतीय यूजर्स काफी खुश नजर आए। कई ने लिखा कि एक राजदूत का पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करना प्रेरणादायक है। एक यूजर ने कमेंट किया, “Good to see person like Norway’s Ambassador using public transport. Truly exemplary.” दूसरे ने कहा, “Fantastic! Here’s to many more metro rides.”

उपयोगकर्ताओं ने दिल्ली मेट्रो की तारीफ की, जिसे देश के सबसे एफिशिएंट और मॉडर्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में से एक माना जाता है। राजदूत की पोस्ट ने न केवल मेट्रो की छवि को मजबूत किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में लोगों का भरोसा भी बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button