देशबड़ी खबरविदेश

पीएम मोदी इस्राइल दौरे पर रवाना: बोले, दोनों देशों की मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो चुके हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी है, जिसे इस यात्रा के दौरान और मजबूत किया जाएगा।

इस दौरे में पीएम मोदी इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता रक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, नवाचार और आतंकवाद विरोधी सहयोग जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

खास बात यह है कि पीएम मोदी इस्राइल की संसद ‘केनेसट’ को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके अलावा वे भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मिलेंगे और संवाद करेंगे।

यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है। यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button