
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में केंद्र की बीजेपी सरकार पर भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि बुलेट ट्रेन जैसी बड़ी परियोजनाएं बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं आ रही हैं?
अखिलेश ने कहा:
- वाराणसी में मेट्रो क्यों नहीं बिछाई गई? MoU तो हुए, लेकिन जमीनी अमल कितना?
- सरकार में क्षेत्रीय भेदभाव साफ दिखता है।
- मेक इन इंडिया नीति अब जंग खा रही है।
- PLI योजना के वादे पूरे नहीं हो रहे।
- चीन से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें।
- यूपी में पहले दूध प्लांट बंद, राज्य रैंकिंग गिर रही है।
- विदेशी निवेशक भारत छोड़ क्यों रहे हैं? 100 मंदिर तोड़ने के मामले क्यों?
अखिलेश ने सरकार की नीतियों को दिशाहीन बताते हुए कहा कि विकास में असमानता बढ़ रही है।



