उत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा में सामूहिक आत्महत्या: एक परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जहर, दीवार पर लिखा ‘अपनी इच्छा से कर रहा हूं आत्महत्या’

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन तहसील के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों (पति-पत्नी और तीन बच्चे) ने जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, घर के अंदर सभी शव मिले। दीवार पर लिखा मिला: “अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं“। सुसाइड नोट भी मिला है। एसएसपी, एसएसी और डीआईजी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button