प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर का आधिकारिक दौरा करेंगे। यह यात्रा मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह पीएम मोदी का मलेशिया का तीसरा दौरा होगा और अगस्त 2024 में दोनों देशों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ स्थापित होने के बाद पहला दौरा है।
दौरे के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी भारतीय समुदाय, उद्योगपतियों और व्यापारियों से भी मिलेंगे। साथ ही 10वीं इंडिया-मलेशिया सीईओ फोरम का आयोजन होगा।
भारत-मलेशिया के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। मलेशिया में 2.9 मिलियन भारतीय प्रवासी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समुदाय है।
यह दौरा व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री सहयोग, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।



