
जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा मजालता क्षेत्र के आसपास घेराबंदी कड़ी करने के दौरान दो पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया गया हैं। जिनकी पहचान जब्बार और मावी के रूप में हुई है। ऑपरेशन अभी भी जारी है और घटनास्थल से भारी गोलीबारी की सूचना मिली है
आतंकवादियों की लोकेशन की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने भागने के सभी रास्ते बंद करने के लिए और उसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकवादी एक गुफा में छिपे हुए पाए गए, जिसके बाद तुरंत ही भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने ड्रोन की मदद से दोनों आतंकवादियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया। जिसके बाद लोकेशन की पुष्टि होते ही सुरक्षाकर्मियों ने रॉकेट लॉन्चर से उन्हें नष्ट कर दिया।



